शाजापुर: शाजापुर स्टेडियम ग्राउंड पर विकासखंड स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने जीतने के लिए लगाई दौड़
शाजापुर। विकासखंड स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड पर किया गया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने जीतने के लिए गोला, भाला फेंंकने के साथ ही दौड़ भी लगाई। ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी बीएल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया। खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।