चायल: अमिरसा गांव स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल लापरवाही से गिरी, डीएम ने निर्माण के दिए निर्देश
अमिरसा गांव स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल सोमवार तेज बारिश के बाद भरभराकर गिर गई। ग्राम प्रशासक सीमा मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा से शिकायत की।आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान डंपर से मिट्टी डालने के कारण बाउंड्रीवाल पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। शिकायत पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए निर्देश!