फरसगांव: NH30 जुगानी में दो बाइक की हुई टक्कर,3 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल,1 घायल को रायपुर और 2 को जिला अस्पताल किया गया रिफर
NH30 जुगानी में गुरुवार की रात लगभग 7.30 बजे दो बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोंडागांव निवासी पीयूष देवांगन, प्रथमेश बाजपाई और जुगानी निवासी अमल मजूमदार गम्भीर रूप घायल हो गये। सभी घायलों को फरसगांव अस्प्ताल लाया गया।अमल मजूमदार को बेहतर उपचार हेतु रायपुर अस्प्ताल में रिफर किया गया और पीयूष और प्रथमेश को कोण्डागांव जिला अस्पताल रिफर किया गया ।