फरसगांव: ग्राम पतोड़ा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करते एक आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, 26 नग पौवा जप्त
12 अप्रैल को फरसगांव पुलिस ने ग्राम पतोड़ा में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 4 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब की 26 नग सील बंद पौवा के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है आरोपी संजीव यादव ग्राम पतोड़ा शहीद स्मारक चौक के पास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसपर धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।