फरसगांव: युवोदय चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा फरसगांव साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
सोमवार को फरसगांव के साप्ताहिक बाजार में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु युवोदय कोंडानार चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत युवोदय कोंडानार चैंप्स स्वयंसेवकों द्वारा मतदाताओं को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने हेतु नारे व नुक्कड़ नाटक रैली का आयोजन किया गया।