फरसगांव: कोनगुड़ में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकी की सीढ़ी और प्लेटफॉर्म हुआ धराशाई
ग्राम कोनगुड़ के हरिजनपारा में जल-जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी शुरू होने से पहले ही टंकी की सीढ़ी और प्लेटफॉर्म गुणवत्ताहीन कार्य के चलते धराशाई हो गया है। ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप लगाया है। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है।