फरसगांव: लोकसभा निर्वाचन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा,तहसीलदार जयकुमार नाग,थाना प्रभारी नरेश साहू,सीआरपीएफ के निरीक्षक राम अवतार के नेतृत्व में बुधवार को फरसगांव नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।नगरवासी,आम जनता को लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने अपील किया गया ।