चौसा: चौसा थाने की पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
चौसा थाना के पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लौआलगान गांव में छापेमारी की जहां एक व्यक्ति के घर से पुलिस टीम ने 3 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान तस्कर को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।