ठेठईटांगर: पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति का हाल जानने पहुंचे सफीक खान
रविवार को 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के उकेली पंचायत में दतवन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया। झामुमो जिला सचिव सफीक खान ने अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन से बेहतर इलाज की बात की। घायल को अस्पताल पहुंचाने में बिरजो कंडुलना ने सहयोग किया।