मानिकपुर: चित्रकूट में झमाझम बारिश बनी राहत और आफत, जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील, घरों में घुसा गंदा पानी
कई दिनों की उमस के बाद गुरुवार को चित्रकूट में झमाझम बारिश से लोगों को राहत और किसानों को उम्मीद मिली। लेकिन सीतापुर के बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव से सड़क तालाब बन गई। दोपहर 3 बजे स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई न होने पर नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठाए।