कुमारखंड: कुमारखंड में बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित बहुउद्देशीय सभा भवन में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार गांधी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।