शामली: अपर पुलिस अधीक्षक ने शामली में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया, पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जांच की
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार ने नवरात्र व रामलीला मंचन के तहत शामली जिले में विभिन्न धार्मिक स्थलों व मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को भी जांचा और अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।