शामली: शामली जिले में SP के निर्देश पर जाति का नाम लिखे वाहनों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की दोपहर 1 बजे से देर शाम 7 बजे तक शामली जिले में SP के आदेश पर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों पर जाति का नाम लिखने वाले सवारों पर पुलिस ने सख्ती करते हुए चेतावनी जारी की। इसके अलावा कई वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते सड़कों पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।