शामली: SOG और बाबरी थाना पुलिस ने ₹12.50 लाख के गांजे के साथ मुजफ्फरनगर निवासी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक SOG व थाना बाबरी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के विज्ञाना गांव निवासी रिजवान पुत्र फतेहदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा तस्कर है, जिसके कब्जे से करीब ₹12.50 लाख कीमत का 50 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। कार्रवाई की जा रही है।