शामली: शामली जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड ने 180 से अधिक लोगों को जारी की चेतावनी, ASP ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Sep 25, 2025 गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे एसपी शामली संतोष कुमार ने बताया कि शामली में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत पिछले तीन दिनों से विभिन्न प्रकार की कार्यवाही की जा रही है महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा 180 से अधिक लोगों को चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा रामलीला मंचन के स्थानों और मंदिरों में भी निगरानी के लिए टीमों को लगाया गया है।