मितौली: बहापुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर एक युवक को किया गिरफ्तार
मैगलगंज पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर कल्लू पुत्र तनसुख नाम के एक युवक को कस्बा मैगलगंज से बहापुर मार्ग पर बुधवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस ने 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।