नीमगांव थाना पुलिस ने सोमवार को मारपीट कर जान से मारने की धमकी और आबकारी अधिनियम की धारा के तहत 3 वारंटी को लोन पुरवा गांव से गिरफ्तार किया है। राम सहारे पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की धारा, राम भजन और अनिल पर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज था।