मितौली: मैगलगंज हाइवे किनारे नाला न बनने के कारण लोगों के घरों और दुकानों में घुसा बारिश का पानी, लोगों के लिए बनी बड़ी समस्या
मैगलगंज औरंगाबाद रोड स्थित नाला न बनने से कस्बे के अनेकों घरों व दुकानों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैगलगंज से नैनीताल हाइवे निर्माण व चौड़ीकरण के चलते पूर्व में बना पुराना बना नाला पूरी तरीके से टूट चुका है। जिससे बरसात के पानी का निकास का कोई जरिया नही बचा है।