मितौली: कस्बा मैगलगंज बाईपास पर घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, जेवर व ₹50,000 नकदी पर किया हांथ साफ
मैगलगंज कस्बे के बाईपास पर अज्ञात चोरों ने गारगीदीन वर्मा के घर मेंं घुसकर दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में प्रवेश किया और कमरे में सेफ अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखा एक सोने का एक हार, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की सात अंगूठी, सोने के एक जोड़ी झाला, दीवार पर टंगी एलईडी टीवी, गैससिलेंडर और ₹50,000 की नगदी पर चोरो ने हाथ साफ किया है।