सिरसागंज: सावन के दूसरे सोमवार को सिरसागंज नगर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी
सावन के दूसरे सोमवार को सिरसागंज नगर पूरी तरह भोले की भक्ति में रंगा नजर आया। सुबह होते ही नगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ व ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु हाथों में दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल लेकर शिवालयों में पहुंचे और बड़े ही भक्ति भाव से शिव आराधना की।