फर्रुखाबाद: नसबंदी के लिए मोहल्लों से पकड़े गए कुत्तों को नहीं छोड़ा गया, अधिवक्ता ने साथियों के साथ दिया प्रार्थना पत्र
फर्रुखाबाद शहर में कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या की रोकथाम के लिए नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई गई थी। इसके लिए शहर के मोहल्लों से कुत्तों को पकड़ा गया था। नसबंदी के बाद कुत्तों को उन्हीं मोहल्ले में छोड़ना था,जहां से वह पकड़े गए हैं। अधिवक्ता ने साथियों के साथ डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और कुत्तों को उन्हीं स्थानों पर छुड़वाये जाने की मांग की