दयारा बुग्याल हादसे से सबक, रुद्रप्रयाग प्रशासन हुआ अलर्ट!
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में बबीता पांडे के लापता होने की घटना के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस मामले से सबक लेते हुए रुद्रप्रयाग जिले में ट्रैकिंग और दुर्गम पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जिले के ट्रैकिंग रूटों और ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने, पर्यटकों का रिकॉर्ड रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित खोज एवं बचाव अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ट्रैकिंग पर जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत कर रहा है। #facebookreelsviral #facebookreels #uttarkashi #TrackDay #missing #facebookviral #kedarnath #rudraprayag_uttrakhand #viralreelschallenge #NewsUpdate #DistrictMagistrates #instagram #chardhamyatra