राजपुर: बारिश के बीच फुटबॉल का रोमांच, राजपुर में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का हुआ आगाज
बलरामपुर जिले के राजपुर में एक तरफ लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, तो वहीं दूसरी तरफ राजपुर के हाईस्कूल मैदान में फुटबॉल का रोमांच चरम पर है। यहां जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट में जिलेभर से पहुंची टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं, वहीं खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। बार