मुंगावली: बस स्टैंड के पास 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग ने की मारपीट, मामला दर्ज
मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास दबंग द्वारा एक 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी रवि गुर्जर उम्र 33 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रात लगभग 8 बजे रंजिश के चलते विनोद गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की है।