*अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, शाहकुंड में खेल मैदान निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण*
*गुणवत्तापूर्ण खेल मैदान निर्माण के लिए अग्रेतर कार्रवाई का दिया गया निर्देश; जीविका द्वारा छात्राओं को वितरित किए गए चार सेट पोशाक*
भागलपुर, 26 सितंबर 2026। अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, शाहकुंड, भागलपुर में आज जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, भागलपुर, निदेशक, डीआरडीए, निदेशक, DRDA (NEP), मनरेगा की टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शाहकुंड, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, शाहकुंड, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सदर, एवं मुख्यालय भागलपुर के द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में जी रामजी योजना के तहत खेल मैदान निर्माण हेतु स्थल का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी खेल मैदान के निर्माण की दिशा में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जीविका द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्राओं के बीच चार सेट पोशाक का वितरण किया गया। पोशाक प्राप्त होने पर छात्राओं में उत्साह देखा गया।
पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षण एवं कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का भी जायजा लिया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
100 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 27, 2026