नावानगर: वैना गांव के चौबे टोला में लोगों ने चंदा जुटाकर नाले की सफाई शुरू की, प्रशासन को दिखाया आईना
नावानगर प्रखंड के वैना गांव स्थित चौबे टोला में लोगों ने चंदा जुटाकर नाले की सफाई शुरू करा प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है। बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दो वर्षों से यहां की नाली जाम रहने और सड़क जर्जर होने के कारण स्थिति बदतर हो गई थी।