गोइलकेरा: गोइलकेरा के खूंटपाई गांव में हाईवा से कुचलकर मजदूर की मौत, चालक फरार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के खूंटपाई गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मजदूर चोकरो बांडरा की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़े हाईवा के नीचे छांव में आराम कर रहा था। इसी दौरान चालक ने बिना जांच किए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे हाईवा का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।