शोहरतगढ़: पचउध चौराहे पर अज्ञात चोरों ने एक दुकान में नकब काटकर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान किया चोरी
पचउथ चौराहे पर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात्रि में झिंगहा निवासी मनोज के दुकान में नकाब काट कर पीछे के तरफ से शटर को ढेर कर अंदर घुसकर 12000 रुपया नगदी सहित लगभग 70000 रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया है।घटना के संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना पर तहरीर दिया है,इसके संबंध में रविवार की सुबह 11:00 के लगभग पुलिस ने जानकारी दिया है।