शोहरतगढ़: जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बढ़नी में निर्माणाधीन मुद्रा स्टैचू के स्थान का किया औचक निरीक्षण
शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉक्टर राजा गणपति आर ने नगर पंचायत बढ़नी के निर्माणाधीन मुद्रा स्टैचू के जगह आदि का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों को उक्त कार्य को समय से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।इस दौरान नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि भी मौजूद थे।