अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे दंपत्ति पर हमला, तीन लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च को सुबह 11 बजे वह अपने पति पोशाकी लाल के साथ खेत पर सिंचाई करने गईथी। तभी गांव के दुर्जनलाल, कौशल्या देवी, राजेंद्र लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे, आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे वह और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए।