जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के चुनावी बैनर-पोस्टर फाड़े जाने का मामला गुरुवार को 4:30 बजे सामने आया है। प्रत्याशी के पति राजकुमार श्रीवास्तव ने मानगो थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मानगो पुल और बृजवासी स्वीट्स के आसपास घटनास्थल का निरीक्षण किया।