अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री का दर्शन-पूजन, सुख, शांति और सौभाग्य की होती है प्राप्ति
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2024 चैत्र नवरात्र की आज नवमी तिथि है। नवरात्र के अंतिम दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना होती है। काशी के गोलघर में मां का मंदिर है। यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग माता का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर सुख, शांति, सौभाग्य और सिद्धि की कामना कर रहे हैं। मां का धाम जय-जयकार से गूंज रहा है।