घोड़ाडोंगरी: भोगईखापा गांव में पेड़ के नीचे कलेक्टर ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
भोगईखापा गांव में बुधवार को पेड़ के नीचे बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने चौपाल लगाई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही डब्ल्यूसीएल द्वारा सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण भूमि के विरुद्ध तीन लोगों द्वारा मुआवजा राशि ना लेते हुए उच्च न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने मुआवजा वृद्धि के निर्देश दिए गए।