घोड़ाडोंगरी: पिपरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर हुआ घायल, 100 डायल ने अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के पिपरी गांव के पास बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार पिपरी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार प्रवीण वटके गिरकर घायल हो गया।