घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के प्रभारी सीएमओ ऋषिकांत यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से मिला भाजपा पार्षद दल
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के प्रभारी सीएमओ ऋषिकांत यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल मंगलवार को कलेक्टर से मिला।भाजपा पार्षद दल ने बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सुर्यवंशी को बताया कि नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी के प्रभारी सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा लगातार नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहे हैं। इसके साथ हीCM हेल्पलाइन में कर्मचारियो से फर्जी शिकायते दर्ज कराई जा रही है