घोड़ाडोंगरी: चिखली गांव में आंधी तूफान से करीब एक दर्जन से अधिक मकान और पेड़ गिरे,ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
घोड़ाडोंगरी तहसील के चिखली गांव में आंधी तूफान से करीब एक दर्जन से अधिक मकान एवं पेड़ गिर गए। जिससे ग्रामीणों को नुकसान हुआ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। वही घोड़ाडोंगरी सरपंच संघ की अध्यक्ष सहनवाती कवडे ने मंगलवार को चिखली गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों से नुकसान की जानकारी ली।