नवाबगंज: नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने लावारिस मरीजों को दी सहायताः बाराबंकी जिला अस्पताल में बांटे फल, कंबल और मोज़े
बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस मरीजों के लिए नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) ने एक विशेष सहायता अभियान शुक्रवार करीब 1 बजे चलाया। इस दौरान मरीजों को फल, कंबल, मोज़े और टोपी वितरित किए गए, साथ ही उनकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया।रफी अहमद किदवई मेमोरियल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अक्सर लावारिस मरीज भर्ती होते हैं।