नवाबगंज: कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
बाराबंकी में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यकम शुक्रवार करीब 11 बजे आयोजित किया गया। इस कार्यकम मे भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित वीर बाल दिवस का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमे जनपद की बाल वैज्ञानिक बालिका पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।