नवाबगंज: बड़ेल नहर के पास पुलिस टीम ने हत्या के दोषी 4 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर ने शुक्रवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज हत्या के दोषी वांछित अभियुक्तगण रमाशंकर मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा पुत्रगण स्व0 ब्रह्मदत्त मिश्रा, रूपक मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र विजय शंकर मिश्रा निवासी बड़ेल को बड़ेल नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक आला कत्ल बरामद किया गया।