पीरटांड: बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई: पीरटांड के पालगंज में बिजली विभाग ने छापा मारकर 11 लोगों पर किया मुकदमा
बिजली चोरी और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के खिलाफ बिजली विभाग ने पीरटांड के पालगंज में मंगलवार को 4 बजे तक छापेमारी की। इस अभियान में 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाने और अन्य गड़बड़ियों में संलिप्त पाया गया। बिजली विभाग ने इन सभी के खिलाफ पीरटांड़ थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है और कुल 1 लाख 1500 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।