पीरटांड: मुफस्सिल थाना में होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक
रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को 4 बजे से मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यहां बैठक की अध्यक्षता पुलिस मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने किया। बैठक में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान शहर के प्रबुद्ध लोगों ने अपने - अपने विचार रखे।