हरिद्वार: लक्सर तिराहे से सगी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को पथरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
सगी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को लक्सर तिराहे से पथरी थाना पुलिस दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर उसी की सगी बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया और आज गठित टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।