प्रतापगढ़: अंतू थाना में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 25 शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश
शनिवार के दिन अन्तू थाने में जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी है। थाना समाधान दिवस पर 23 शिकायतें राजस्व विभाग और 2 शिकायतें पुलिस विभाग की प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण के लिए डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं।