Public App Logo
➡️ उल्लासः एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत सिविल कोर्ट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारी संघ बैतूल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति विवेक रूसिया के आदेशानुसार जिला एवं तहसील न्यायालयों में स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से न्यायालय कर्मचारियों के कल्याण के लिये जारी एडवाईजरी फ्रेमवर्क के आधार पर उल्लासः एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, नाटक एवं वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री थपलियाल ने कहा कि म.प्र. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 'उल्लासः एक अभिनव प्रयोग' अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की गई। ऐसे आयोजनों से मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन होता है तथा सभी को इनमें सहभागिता करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा उल्लास एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं कैरम, शतरंज, निबंध एवं रंगोली के विजेताओं, उपविजेताओं, मेधावी विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय बैतूल एवं समस्त तहसील मुख्यालयों के न्यायाधीशगण एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul - Betul News