Public App Logo
➡️ शिक्षा संजीवनी : कन्या आश्रम पाढर में शिक्षकों ने लगवाए पंखे एवं ट्यूबलाइट कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वत्सला शिवहरे ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माध्यमिक शाला कन्या आश्रम पाढर में पर्याप्त रोशनी एवं पंखों की आवश्यकता सामने आने पर शिक्षकों द्वारा स्कूल भवन में पंखे एवं ट्यूबलाइट लगवाए गए हैं। इस पहल से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्रकाश एवं वेंटिलेशन की सुविधा उपलब्ध हुई है। शिक्षा संजीवनी अभियान के माध्यम से जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं। सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सभी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘शिक्षा संजीवनी’को जनअभियान बनाने का आह्वान किया है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul - Betul News