भंडरा: भंडरा में किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भाजपा भंडरा मंडल की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं और 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे भंडरा प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष बिपत उरांव की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरा को सौंपा गया।