ऊना: ऊना में अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए हुई ट्रायल प्रक्रिया, जिलाभर से 90 खिलाड़ियों ने लिया भाग
इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में जिला क्रिकेट संघ ने सोमवार को अंडर-19 टीम के चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित किए। संघ अध्यक्ष मदन पुरी की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में प्रशिक्षकों व चयनकर्ताओं ने 90 खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। ट्रायल्स के बाद 36 संभावित खिलाड़ियों का चयन कर प्रशिक्षण कैंप में भेजा गया है।