ऊना: मुख्यमंत्री ने की घोषणा, प्रदेश का पहला सरकारी सीबीएसई स्कूल होगा बाल स्कूल ऊना
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 8.79 करोड़ से बने बाल स्कूल ऊना के नए भवन का उद्घाटन किया और घोषणा की कि 2026-27 सत्र से यहां सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकारी स्कूलों को निजी संस्थानों के समकक्ष लाने की दिशा में बड़ी पहल है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर लाभ मिलेगा।