लालबर्रा: भीषण गर्मी के चलते उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा के समय में परिवर्तन, अब दो पालियों में लगेंगी कक्षाएं
लालबर्रा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सनत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के निर्देशानुसार और गर्मी की गंभीरता को देखते हुए 18 अप्रैल से स्कूल के संचालन समय में