सिरसागंज: गांव नगला बाग में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने में दी मामले की तहरीर
मामला फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग का है। जहां की निवासी एक महिला के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़िता ने गुरुवार को शाम करीब 5:00 बजे थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसके ससुर व देवर बिना वजह गंदी गंदी गाली गलौज देने लगे। गाली देने से मना करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।